Pawan Singh Exit Rise and Fall Show: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा ‘राइज एंड फॉल’ शो, परिवार आया लेने, वजह कर देगी हैरान

Pawan Singh Exit Rise and Fall Show

Pawan Singh Exit Rise and Fall Show

Pawan Singh Exit Rise and Fall Show: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे पवन सिंह ने शो को बीच में ही छोड़ दिया है। शो की बढ़ती TRP में उनका बड़ा योगदान था, ऐसे में उनके अचानक शो से बाहर होने से फैंस और बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान हैं।

परिवार सेट पर पहुंचा, पवन ने खुद बताई वजह

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह को लेने के लिए खुद उनका परिवार सेट पर पहुंचा। जैसे ही बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी जानकारी मिली, सभी दंग रह गए। जाते-जाते पवन ने बताया कि वे शो में लंबे समय तक रहने नहीं आए थे, बल्कि कुछ समय के लिए मेहमान बनकर शामिल हुए थे। इसलिए उन्होंने तय समय पूरा होते ही शो छोड़ने का निर्णय लिया।

शो में दिखा पवन सिंह का बेबाक अंदाज

पवन सिंह के शो में रहने के दौरान उनका मस्तीभरा और बेबाक अंदाज खूब पसंद किया गया। होस्ट अशनीर ग्रोवर के साथ उनकी मजेदार बातचीत, नयनदीप रक्षित के साथ डांस और धनश्री वर्मा के साथ उनकी नोकझोंक सोशल मीडिया पर छाई रही। यहां तक कि धनश्री के साथ उनके फ्लर्ट की भी खूब चर्चा रही।

निजी जिंदगी को लेकर किया था खुलासा

शो के दौरान पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उनका एक प्यार अधूरा रह गया और अब वे तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी इस ईमानदारी ने फैंस को और भी ज्यादा उनका दीवाना बना दिया।

पहले संगीता फोगाट भी छोड़ चुकी हैं शो

गौरतलब है कि पवन सिंह से पहले पहलवान संगीता फोगाट भी पारिवारिक कारणों से ‘राइज एंड फॉल’ शो को छोड़ चुकी हैं। अब पवन की विदाई ने शो के दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स उनकी जगह किसी और बड़े स्टार को शो में लाते हैं या नहीं।

Youthwings