Parliament Monsoon Session : लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, दोनों सदनों में मौन श्रद्धांजलि

मानसून सत्र के 13वें दिन की शुरुआत आज दोनों सदनों में शोक प्रस्ताव के साथ हुई। लोकसभा और राज्यसभा में जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की बरसी और देश के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरा शोक जताया गया।

सदनों में मौजूद सभी सांसदों ने इन दोनों घटनाओं को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

संसद में आज का दिन शुरू होते ही एक गंभीर और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। हिरोशिमा की विभीषिका और सत्यपाल मलिक के योगदान को याद करते हुए सांसदों ने एकजुट होकर सम्मान प्रकट किया।

 

Youthwings