NABARD Recruitment 2025: यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक पूरी जानकारी

NABARD Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा क्या है

नाबार्ड यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र या स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही निर्धारित कार्यानुभव भी मांगा गया है। आयु सीमा की बात करें तो 1 नवंबर 2025 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दो चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/nabardoct25/ पर जाना होगा, जहां न्यू रजिस्ट्रेशन कर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा। इसके साथ ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क की जानकारी

नाबार्ड यंग प्रोफेशनल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें जीएसटी अलग से देय होगा। यह शुल्क नॉन रिफंडेबल है, यानी एक बार भुगतान करने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।

Youthwings