Raipur Breaking: पेंट फैक्ट्री में आग, इलाके में अफरा-तफरी
रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके में स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। अचानक उठीं तेज लपटों से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने से आग तेजी से फैल गई।
जनहानि की खबर नहीं
अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है और आसपास के इलाकों को सुरक्षित करने के लिए चौकसी बरत रही है।
