माओवादियों का प्रेशर IED ब्लास्ट, नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल…

प्रेशर IED ब्लास्ट

प्रेशर IED ब्लास्ट

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों की कायराना हरकत सामने आई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरचोली में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट में एक नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

जंगल की ओर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (15 वर्ष) पिता स्वर्गीय लच्छु पोटाम, 5 जनवरी 2026 की सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया था। इसी दौरान वह जमीन में दबाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।

CRPF कैंप में प्राथमिक इलाज, जिला अस्पताल रेफर

IED विस्फोट के बाद घायल किशोर को तुरंत 222 बटालियन CRPF कैंप कोरचोली पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया।

इलाके में सुरक्षा बलों का सघन तलाशी अभियान

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए आसपास के जंगलों में IED खोज और निष्क्रियकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल और दुर्गम इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को दें।

Youthwings