शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल जेल में बीमार!, हाईकोर्ट ने ईडी और जेल प्रशासन से 26 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

चैतन्य बघेल जेल में बीमार

चैतन्य बघेल जेल में बीमार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

जेल में बीमार, नहीं मिल रहा साफ पानी – वकील का दावा

सुनवाई के दौरान चैतन्य बघेल की ओर से उनके वकील ने अदालत को बताया कि वे जेल में तेज बुखार से पीड़ित हैं और उन्हें साफ पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। इस पर कोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और जेल अधीक्षक को निर्देश जारी किए कि वे इन आरोपों की तथ्यों के आधार पर जांच करें और जेल मैनुअल के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें।

निचली अदालत में आवेदन की सलाह, ED से जवाब तलब

हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल के वकील को सलाह दी कि वे इस विषय में निचली अदालत में भी आवेदन करें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत मांगी जा सके। इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी को 26 अगस्त 2025 तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बेंच जस्टिस अरविंद वर्मा कर रहे हैं।

 

Youthwings