‘Jolly LLB 3’ विवाद पर कोर्ट का फैसला: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म पर नहीं लगेगी रोक
‘Jolly LLB 3’ अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर विवाद हुआ था। फिल्म के गाने ‘भाई वकील है’ और कंटेंट को लेकर यह आरोप लगाए गए थे कि यह न्यायपालिका और वकीलों की छवि को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर राहत दी है।
‘Jolly LLB 3’ में कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट नहीं :
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि फिल्म में ऐसा कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट नहीं है जो न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाए। कोर्ट ने गाने के बोलों में भी कोई ऐसा तत्व नहीं पाया जो वकीलों के पेशे पर आपत्तिजनक हो। इसलिए याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया और याचिकाकर्ता पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।
जजों को “मामू” कहने पर आपत्ति जताई गई:
फिल्म से जुड़ा दूसरा मामला पुणे की अदालत में लंबित है। पुणे कोर्ट ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। एक वकील ने याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि फिल्म न्याय व्यवस्था और अदालत की प्रक्रिया का मजाक उड़ाती है। विशेष रूप से जजों को “मामू” कहने पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में दोनों अभिनेताओं को 28 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है।
