iPhone 18 Pro Leaks: कीमत से लेकर कैमरे तक बड़ा धमाका, लॉन्च डेट भी आई सामने
iPhone 18 Pro Leaks: अगर आप लंबे समय से एक बड़े स्मार्टफोन अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। iPhone 16 और iPhone 17 की चर्चाएं अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि iPhone 18 Pro को लेकर नए लीक्स ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल इस बार डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा, तीनों मोर्चों पर अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
डिजाइन में बड़ा बदलाव, डायनेमिक आइलैंड हो सकता है गायब
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक दी जा सकती है। इसकी वजह से स्क्रीन पर दिखने वाला डायनेमिक आइलैंड या तो काफी छोटा हो जाएगा या फिर पूरी तरह हट सकता है। इससे यूजर्स को लगभग फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, जो अब तक किसी भी आईफोन में नहीं देखा गया।
2nm चिपसेट के साथ मिलेगी जबरदस्त स्पीड
iPhone 18 Pro में ऐपल की नई A20 Pro चिप दिए जाने की संभावना है, जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। यह चिप न सिर्फ फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस को कई गुना बेहतर बनाएगी, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी पहले से ज्यादा बेहतर होगी। यानी हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग भी बिना किसी लैग के हो सकेगी।
कैमरे में DSLR जैसा एक्सपीरियंस
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 18 Pro में मैकेनिकल आइरिस वाला कैमरा मिलने की चर्चा है। इसकी मदद से यूजर्स अपर्चर को मैन्युअली कंट्रोल कर पाएंगे। कम रोशनी में भी शानदार फोटो और प्रोफेशनल DSLR-जैसा आउटपुट मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव संभव
अब तक ऐपल अपने सभी आईफोन मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करता आया है, लेकिन iPhone 18 सीरीज़ के साथ यह परंपरा टूट सकती है। लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि बेस मॉडल और iPhone Air 2027 की शुरुआत में बाजार में आ सकते हैं।
कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 हो सकती है, वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 के आसपास रहने की संभावना है, अगर ये लीक्स सच साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro अब तक का सबसे दमदार और महंगा आईफोन साबित हो सकता है।
