Bhupesh Baghel News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, अग्रिम जमानत याचिका दायर – सोमवार को होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel News

Bhupesh Baghel News

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप प्रकरणों में संभावित गिरफ्तारी से बचाव हेतु अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

इस याचिका में बघेल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए मांग की है कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए, बल्कि जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए। इस याचिका पर सुनवाई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी।

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

भूपेश बघेल ने अपनी याचिका में यह आशंका जताई है कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के आधार पर की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। उनकी ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनका नाम न तो ईडी की एफआईआर में है और न ही किसी भी गवाह के बयान में। इसके बावजूद उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बता दें कि फिलहाल चैतन्य बघेल न्यायिक हिरासत में हैं, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगा रहा है।

Youthwings