5 सदस्यों वाले परिवार की सनातन धर्म में घर वापसी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

कांकेर। सरोना तहसील के ग्राम घोटियावाही में एक परिवार के 5 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, इस परिवार को करीब 3 साल पहले लालच और बहकावे में आकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया था। लेकिन परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने पर अपेक्षित लाभ न मिलने के बाद उन्होंने पूर्वजों की आस्था और परंपराओं को याद करते हुए मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

 

ग्रामीणों ने पैर धुलाकर और गंगा जल छिड़ककर किया स्वागत

सर्व समाज द्वारा आयोजित बैठक में परिवार की घर वापसी का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों का पैर धुलाकर, गंगा जल छिड़ककर, पगड़ी पहनाकर और लाल बंधन कर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इसे समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यक्रम में सर्व समाज के अध्यक्ष कमल किशोर कश्यप, घोटियावाही के सरपंच राजेंद्र मरकाम, पूर्व सरपंच कन्हैया नेताम, राधे शोरी, मन्नू मरकाम, धनसिंग मरकाम, जगदेव पटेल, हिरेश मरकाम, बिश्रराम, लगनू राम, धनसिंग, अशोक, कवीत लाल, आसू लाल, फरस निषाद, बीर सिंह मरकाम, बिदे राम, राम भरोस, सत्ते सिंह, सरपंच महेश्वर शोरी, ग्राम पटेल बृज लाल मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

14 दिसंबर को कांकेर में विशाल रैली

सर्व समाज द्वारा मतांतरण जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 दिसंबर (रविवार) को कांकेर में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली नरहरदेव मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी।

Youthwings