रायपुर नगर निगम में खत्म हुआ विवाद, आकाश तिवारी बने नए नेता प्रतिपक्ष
रायपुर। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर पिछले 10 महीनों से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। निगम प्रशासन ने संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेस पार्षद दल के भीतर मतभेद के कारण विपक्ष के नेता का चयन अटका हुआ था। कई दौर की चर्चा और असहमति के बाद आखिरकार आकाश तिवारी के नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद निगम प्रशासन ने यह आदेश जारी किया।

