धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सम्मान में TI ने उतारे जूते-टोपी: बाबा को सलामी देना पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रायपुर एयरपोर्ट पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) को सलामी देना थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है।

बाबा के सम्मान में उतारे जूते, टोपी और पकड़े चरण

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टीआई मनीष तिवारी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सम्मान में पहले जूते उतारे, फिर टोपी हटाई और अंत में उनके चरण भी स्पर्श किए। यह घटना रायपुर एयरपोर्ट परिसर की बताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Youthwings In (@youth_wings.in)

पुलिस विभाग में आचरण को लेकर उठा सवाल

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में आचरण और ड्यूटी के नियमों को लेकर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तत्काल प्रभाव से टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया।बताया जा रहा है कि टीआई मनीष तिवारी वर्तमान में रायपुर के माना थाना में पदस्थ थे।

भिलाई में चल रही है बाबा बागेश्वर की कथा

गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों भिलाई में हनुमान चालीसा पर आधारित पांच दिवसीय कथा में शामिल होने आए हैं। इस आयोजन के दौरान एक दिन दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प

कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका संकल्प भारत को भव्य, दिव्य और विश्व गुरु बनाने का है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत ऐसा देश बनेगा, जहां दूर-दूर से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे।

read more : नशे में धुत युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार के सामने कूदने का किया नाटक

 

Youthwings