DGP-IG Conference: बिहार जीत के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे नितिन नबीन: जीत को लेकर दिया बड़ा बयान

DGP IG Conference

DGP IG Conference

DGP-IG Conference: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन बिहार चुनाव में जीत के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका दिल का गहरा रिश्ता है और सभी को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं। नितिन नबीन ने अपनी जीत के लिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिहार की जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को—नबीन

मिली जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा— “बिहार की जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़वासियों और चुनाव में जुटे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।”

छत्तीसगढ़ के विकास में पीएम मोदी का योगदान—नितिन नबीन

DGP-IG Conference पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन राज्य की मजबूत होती छवि और विकास को दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है।
उनके शब्दों में— “राज्य बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है।”

कांग्रेस पर हमला: ‘नेतृत्वहीन पार्टी में कलह स्वाभाविक’

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि जिस पार्टी में नेतृत्व स्पष्ट न हो और नीयत ठीक न हो, वहां आंतरिक कलह होना आम बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Youthwings