CM Vishnudeo Sai Report Card 2025: जनता के बीच बढ़ा भरोसा, मूड ऑफ द नेशन सर्वे में दूसरा स्थान

CM Vishnudeo Sai Report Card 2025

CM Vishnudeo Sai Report Card 2025

रायपुर | CM Vishnudeo Sai Report Card 2025: मूड ऑफ द नेशन सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता संभालने के बाद से लगातार जनहित में फैसले लिए हैं। जनता के लिए उनकी ओर से उठाए गए कदमों का असर अब सर्वे रिपोर्ट में भी दिखाई दे रहा है।

सीएम साय ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ा तोहफा दिया। इसके साथ ही किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का फैसला और महिलाओं (महतारी) को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद देकर सम्मान बढ़ाया। इन योजनाओं को जनता से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

सर्वे रिपोर्ट का खुलासा

Mood of the Nation Survey (MOTN) के मुताबिक अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ की जनता में से 41.9% लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कामकाज से संतुष्ट नजर आए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी सीएम साय के कामकाज पर जनता की संतुष्टि में 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज की गई है।

बड़े राज्यों में दूसरा स्थान

बड़े राज्यों के समूह में यह प्रदर्शन बेहद खास माना जा रहा है। 41.9% संतुष्टि के साथ सीएम विष्णुदेव साय को दूसरा स्थान मिला है। इससे यह साफ होता है कि अपने गृह राज्य में उनकी स्वीकार्यता कई बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी ज्यादा है।
इस श्रेणी में पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रहे हैं।

Youthwings