Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री के करीब या उससे नीचे गिर गया है। अम्बिकापुर सहित उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में लगातार शीतलहर चल रही है। शनिवार को अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि माना में पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। शनिवार को विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: रायपुर 29°C, माना एयरपोर्ट 28.7°C, बिलासपुर 28°C, पेंड्रारोड 25.6°C, अम्बिकापुर 25.6°C, जगदलपुर 29.4°C, दुर्ग 30.2°C और राजनांदगांव 28.2°C।
रायपुर में आज का मौसम:
राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
