Chhattisgarh School Timing Change: बदला स्कूलों का समय, ठंड बढ़ते ही कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

Chhattisgarh School Timing Change: छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत होते ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन होते ही ठिठुरन बढ़ने लगी है, जिससे लोग दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इस तेजी से गिरते तापमान का सबसे बड़ा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए कई जिलों में पहले ही स्कूल समय में बदलाव किया जा चुका है, और अब दुर्ग जिले में भी स्कूलों की समय-सारणी में बड़ा परिवर्तन किया गया है।

ठंड को देखते हुए दुर्ग में स्कूल टाइमिंग बदली

ठंड के कारण बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए दुर्ग कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके लिए कलेक्टर द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। नया टाइमटेबल तुरंत प्रभाव से लागू होगा और 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

अब दो पाली में चलेंगे स्कूल – नई समय सारणी

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, जिन स्कूलों में दो पाली लगती है, उनके समय इस प्रकार होंगे—

प्रथम पाली

  • सोमवार से शुक्रवार: सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक

  • शनिवार: दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक

द्वितीय पाली

  • सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:00 बजे से 4:45 बजे तक

  • शनिवार: सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक

एक पाली वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव

जिन स्कूलों में केवल एक पाली संचालित होती है, उनके समय इस प्रकार तय किए गए हैं—

  • सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

  • शनिवार: सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह बदलाव बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

Youthwings