Chhattisgarh Morning News: PM मोदी आज रायपुर पहुँचेंगे, DGP-IG सम्मेलन की शुरुआत; आज फिर खुलेगी इंडिया-SA मैच टिकट बुकिंग

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नवा रायपुर में 60वें DGP-IG सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। उनका विमान करीब 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट उतरेगा, जहां से वे सीधे नया रायपुर स्थित M-01 बंगले जाएंगे और रात वहीं रुकेंगे।

पीएम मोदी 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन की बैठकों में शामिल रहेंगे और 30 नवंबर की शाम दिल्ली लौटेंगे। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

DGP-IG सम्मेलन आज से शुरू, गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

नवा रायपुर में आज से तीन दिनों तक चलने वाला 60वां DGP-IG सम्मेलन शुरू हो गया है। देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे हैं।

बीती रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सुबह से एयरपोर्ट पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति, आतंकी गतिविधियों, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच : आज शाम 5 बजे से फिर खुलेगी टिकट बुकिंग

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

इस मैच की दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शाम 5 बजे से फिर शुरू होगी। इससे पहले, 22 नवंबर को वेबसाइट खुलते ही सिर्फ 16 मिनट में 18 हजार टिकट बिक गए थे।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकट बिक्री की जिम्मेदारी Ticketgenie.in को दी है। क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड : अगले 24 घंटे में पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान 1–2 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि प्रदेश में बारिश, बदली या किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल पूरा राज्य शुष्क मौसम का अनुभव कर रहा है और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

Youthwings