Chhattisgarh Morning News: सीएम साय की बैठकें, भाजयुमो का बड़ा आयोजन, रायपुर-कोलकाता फ्लाइट किराया बढ़ा

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वे मंत्रालय में विभागीय कार्य करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग की बैठक में हिस्सा लेंगे। रात 7:30 बजे वे छेड़ी खेड़ी में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

भाजयुमो की सरगुजा में बड़ी बैठक
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सरगुजा में आज संभाग स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शामिल होंगे। संगठन को मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सरगुजा संभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक का हिस्सा बनेंगे।

रायपुर-कोलकाता फ्लाइट महंगी
त्योहारी सीजन और नवरात्रि के कारण रायपुर से कोलकाता जाने का हवाई सफर महंगा हो गया है। सोमवार से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि और कोलकाता की दुर्गा पूजा के चलते फ्लाइट का किराया बढ़कर 10 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है। पंचमी के बाद यह किराया 14-15 हजार रुपये तक पहुंचने की संभावना है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों की फ्लाइट्स के किराए में भी वृद्धि हो सकती है।

बंगाली समाज इस त्योहार को बेहद धूमधाम से मनाता है। रायपुर सहित प्रदेश के कई लोग कोलकाता की यात्रा करते हैं। इसी कारण फ्लाइट टिकटों की मांग बढ़ गई है।

शहर में आज के कार्यक्रम

  • महाआरती और भव्य शक्ति

    • संस्था: छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज

    • स्थान: छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती

    • समय: सुबह 10 बजे से

  • देवियों की चैतन्य झांकी

    • संस्था: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

    • स्थान: शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, विधानसभा मार्ग, सड्डू

    • समय: शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक

  • महाराजा अग्रसेन की पूजा

    • संस्था: अग्रवाल सभा रायपुर

    • स्थान: अग्रसेन भवन, जवाहर नगर

    • समय: सुबह 9:30 बजे से

  • नवग्रह मंत्र ज्योत उदय

    • स्थान: श्री शनिदेव मंदिर, कोटा

    • समय: प्रातः 7:49 बजे से

Youthwings