छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने पेश किया 29,981 पन्नों का फाइनल चालान, 81 आरोपी नामजद

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित ढाई हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को विशेष अदालत में 29 हजार 981 पन्नों का फाइनल चालान पेश किया है। इस बात की पुष्टि बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने की है।

81 लोगों को बनाया गया आरोपी

ईडी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में कुल 81 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें होटल कारोबारी लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल, शराब निर्माता कंपनियां, बड़े कारोबारी, आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, अब तक ईडी ने लक्ष्मीनारायण बंसल की गिरफ्तारी नहीं की है।

चैतन्य बघेल समेत कई नाम शामिल

सूत्रों के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण बंसल के बयान के आधार पर ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल सहित कई अन्य लोगों को घोटाले में आरोपी बनाया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई जांच

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एजेंसी ने जांच में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में फाइनल चालान पेश कर दिया।

जल्द शुरू हो सकता है ट्रायल

ईडी द्वारा कोर्ट में अंतिम चालान पेश किए जाने के बाद अब इस मामले में जल्द ट्रायल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह केस प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

चार्जशीट में नामजद प्रमुख आरोपी

ईडी की चार्जशीट में जिन प्रमुख आरोपियों के नाम शामिल हैं, उनमें अनिल टूटेजा, अरविंद सिंह, अमित सिंह, अनवर ढेबर, कवासी लखमा, सौम्या चौरसिया, चैतन्य बघेल, लक्ष्मीनारायण बंसल सहित कई कंपनियां और कारोबारी समूह शामिल हैं।

read more :सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा भारी! : मशहूर इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार…

Youthwings