Chhattisgarh Job News: छत्तीसगढ़ के इस एयरपोर्ट में निकली भर्ती, 4 पदों पर संविदा नियुक्ति, 10 जनवरी 2026 तक करें आवेदन
Job Alert
Chhattisgarh Job News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका सामने आया है। विमानन संचालनालय, नया रायपुर के निर्देशानुसार जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए चार नए पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है। इसके लिए पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
जारी सूचना के अनुसार मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट और असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पद अनारक्षित (General Category) हैं, यानी किसी भी वर्ग के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विस्तृत जानकारी शासन की आधिकारिक वेबसाइट civilaviation.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर के सूचना पटल पर भी भर्ती से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र नोडल अधिकारी, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ (पिन कोड – 494001) के पते पर भेजना होगा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन भेजने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की तकनीकी या डाक संबंधी परेशानी से बचा जा सके।
