Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से शुरू, लेकिन हड़ताल ने बढ़ाई चिंता—जानें किसानों को भुगतान कैसे मिलेगा
धान खरीदी
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया सीजन आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सरकार ने दावा किया है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए राज्य भर में 2700 धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।
इस वर्ष सरकार ने 160 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।
कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर—कैसे होगी खरीदी?
धान खरीदी शुरू होते ही बड़ी चुनौती सामने आ गई है सहकारी समिति के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार ने स्थिति को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं, धान खरीदी अवधि तक किसी भी कर्मचारी को हड़ताल करने की अनुमति नहीं जो कर्मचारी काम से इंकार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई केंद्रों पर किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार ने साफ किया है कि धान खरीदी किसी भी हालत में रुकेगी नहीं।
किसानों को मिलेगी सभी सुविधाएं—CM के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि— उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं लंबी लाइनें न लगे और तौल प्रणाली सुचारू चल भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे सरकार का दावा है कि हड़ताल के बावजूद व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।
अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई
सरकार ने चेतावनी दी है कि धान खरीदी के दौरान— अवैध परिवहन अवैध बिक्री बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
