माओवादी संगठन को बड़ा झटका: दो शीर्ष नेताओं समेत 8 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
8 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। राज्य की स्टेट कमेटी के दो शीर्ष नेताओं समेत कुल आठ नक्सलियों ने वारंगल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
प्रमुख नेताओं का सरेंडर
जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली कुछ दिन पहले ही गुपचुप तरीके से सरेंडर हो चुके थे और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ़ आज़ाद है, जो बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी के सचिव थे। आज़ाद कई दशकों से संगठन में रणनीतिक भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा अब्बास नारायण उर्फ़ रमेश, जो तकनीकी टीम के प्रभारी थे, ने भी आत्मसमर्पण किया। रमेश लंबे समय से रामागुंडम इलाके में सक्रिय थे।
अंदरूनी मतभेद और टकराव का असर
विशेषज्ञों के अनुसार, आज़ाद और स्टेट कमेटी प्रमुख दामोदर के बीच टकराव और अंदरूनी मतभेद भी इस सरेंडर का बड़ा कारण बने हैं। आज़ाद मुलुगु जिले के मोद्दुलागुडेम गांव के निवासी हैं और स्टेट कमेटी में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी।
माओवादी नेटवर्क पर असर
यदि पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह सरेंडर तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।
