CG weather update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड: IMD ने तापमान गिरने और शीतलहर की चेतावनी जारी की
CG weather update
CG weather update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट के साथ कड़कड़ाती ठंड लौटने की संभावना जताई है।
आज से 2 से 3 डिग्री गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में हवा की गति बढ़ने के कारण शीतलहर चलने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति
बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव (CG weather update) देखने को मिला।दंतेवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.7°C दर्ज किया गया। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.5°C रहा, जबकि हाल ही में यह 6°C तक पहुंच चुका था। रायपुर, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग जैसे जिलों में भी ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
तापमान बढ़ने से मिली थी राहत, अब फिर ठंड का प्रकोप
पिछले दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान लगातार गिर सकता है। उत्तरी जिलों में शीतलहर के चलते सुबह-शाम की ठंड और अधिक बढ़ेगी।
बदलते मौसम में बढ़ेगा वायरल फिवर का खतरा
मौसम में लगातार आ रहे बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने पर वायरल फिवर, सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा बढ़ जाता है।
डॉक्टरों का सुझाव—
दो लेयर वाले गर्म कपड़े पहनें
अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
जरूरत पड़ने पर ही गर्म कपड़ों के साथ बाहर जाएं
हल्का गर्म भोजन और पानी का सेवन करें
