CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन किया जारी, 238 पदों पर होगी भर्ती..

CGPSC

CGPSC

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 17 विभागों में 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने परीक्षा से जुड़ी समय-सारणी भी घोषित कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार, सबसे अधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा— डीएसपी – 28 पद, डिप्टी कलेक्टर – 14 पद, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों को भी शामिल किया गया है।

22 फरवरी 2026 को होगी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग द्वारा जारी समय–सारणी के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

सीएमओ पद भी शामिल किए गए

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ‘ख’ और ‘ग’ वर्ग के पदों को भी इस बार राज्य सेवा परीक्षा में शामिल किया गया है। वर्ष 2020 में केवल 6 पद पर भर्ती हुई थी। इस बार वर्ग ‘ख’ में 18 पद और वर्ग ‘ग’ में 29 पद के लिए भर्ती की जाएगी।

Youthwings