नक्सल ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले 295 पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा इनाम, सरकार ने दी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल ऑपरेशन में बहादुरी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 295 जांबाज पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बस्तर संभाग में तैनात इन वीर जवानों को “आउट ऑफ टर्न प्रमोशन” देकर सम्मानित किया गया है।
इस प्रमोशन सूची में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इन पदोन्नत पुलिसकर्मियों की सूची खुद डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी की।
