CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की परीक्षाएं, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक होगा एग्जाम

CBSE Board Exam 2026

CBSE Board Exam 2026

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पहले से तय की थी परीक्षा तिथि

सीबीएसई ने वर्ष 2025 की परीक्षाओं के परिणाम जारी करते समय ही घोषणा कर दी थी कि अगले वर्ष यानी 2026 में परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के अनुरूप कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी।

146 दिन पहले जारी की थी अस्थायी डेटशीट

कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा को ध्यान में रखते हुए, सीबीएसई ने पहली बार 146 दिन पहले, यानी 24 सितंबर 2025 को प्रारंभिक अस्थायी डेटशीट जारी की थी। इसका उद्देश्य था कि सभी स्कूल, शिक्षक और विद्यार्थी अपनी तैयारी और योजना उसी के अनुसार तय कर सकें।

विषय संयोजन के अनुसार तैयार हुई फाइनल डेटशीट

अब सभी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों की List of Candidates (LOC) जमा कर दी गई है। इस आधार पर सीबीएसई को विषय संयोजनों का अंतिम डेटा प्राप्त हो गया है। इसी के अनुसार बोर्ड ने 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट तैयार कर ली है। यह डेटशीट परीक्षाओं की शुरुआत से 110 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों को पर्याप्त समय मिल सकेगा।

Youthwings