CBSE Scan Copy Portal Hacked? पेमेंट में बड़ा झोल…100 रुपये की जगह मांगे 69,420 रुपये! CBSE ने कहा- ‘ऑल इज वेल’
प्रति कॉपी 100 रुपये की जगह 8,000 से 69,420 रुपये तक मांगे जा रहे हैं, 19 मई से शुरू हुआ पोर्टल तीसरे दिन ठप, चौथे दिन भी जारी परेशानी
CBSE 12th scan copy portal hack : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के स्कैन कॉपी पोर्टल ने स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। पिछले चार दिनों से पोर्टल ठप पड़ा हुआ है। पहले पोर्टल ठप रहा, तो वहीं बाद में पेमेंट की समस्या सामने आई। यह अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कई स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि पोर्टल स्टूडेंट्स से प्रति कॉपी 8,000 से लेकर 69,420 रुपये प्रति सब्जेक्ट की डिमांड कर रहा है, जबकि CBSE ने प्रति कॉपी सिर्फ 100 रुपये निर्धारित किए हैं। इस के कारण स्टूडेंट्स का आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी स्कैन कॉपी नहीं मिल रही है।
पोर्टल हैक हुआ या तकनीकी खराबी?
21 मई की शाम को स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ गया था। इसके बाद चौथे दिन यानी 22 मई की सुबह CBSE ने बयान जारी कर ‘ऑल इज वेल’ कहा, लेकिन दोपहर होने से पहले ही पोर्टल में फिर से खराबी शुरू हो गई। कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए CBSE को टैग कर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दावा किया है कि CBSE का स्कैन कॉपी पोर्टल हैक हो गया है, जिसमें स्टूडेंट्स से प्रति स्कैन कॉपी 8,000 रुपये से लेकर 69 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं।
Dear CBSE, ⚠️
Your Website Is Hacked 😔
Students applying for rechecking are reportedly seeing huge payment amounts on the website. 😨Please urgently check your portal and payment system.
Lakhs of stressed students should not face technical chaos during re-evaluation. 💔— Anurag Tyagi (@TheAnuragTyagi) May 22, 2026
100 रुपये की जगह हजारों रुपये की डिमांड
CBSE 12वीं स्कैन कॉपी पोर्टल 19 मई को शुरू हुआ था। इसके चौथे दिन यानी शुक्रवार 22 मई को कई स्टूडेंट्स ने पेमेंट को लेकर शिकायतें कीं। कई छात्रों का कहना है कि पोर्टल पर प्रति विषय 100 रुपये की जगह अलग-अलग राशि दिखाई दे रही है। कुछ छात्रों से ₹8,000 तो कुछ से ₹69,420 तक की डिमांड की गई।
तीसरे दिन शाम को पोर्टल पूरी तरह ठप हो गया था। अब चौथे दिन पोर्टल की तरफ से अतिरिक्त फीस की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि बिना पेमेंट के आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है और वे स्कैन कॉपी के लिए परेशान हैं।
स्टूडेंट्स ने की आखिरी तारीख बढ़ाने की अपील
कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए CBSE से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि तीन दिन से उनका आवेदन स्वीकार होने के बाद भी स्कैन कॉपी नहीं मिली है। वहीं, कुछ छात्रों का आवेदन ही लंबित है। इसके चलते हजारों स्टूडेंट्स परेशान हैं।
एक छात्र ने लिखा, “CBSE का स्कैन कॉपी पोर्टल बार-बार क्रैश हो रहा है। हमें स्कैन कॉपी के लिए 100 रुपये की फीस दिख रही है, लेकिन भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कृपया समस्या का समाधान करें और तारीख बढ़ाएं।”
CBSE का बयान – ‘ऑल इज वेल’ लेकिन समाधान अभी दूर
22 मई की सुबह CBSE ने एक बयान जारी कर कहा था कि पोर्टल पूरी तरह से कार्यशील है और स्टूडेंट्स अपना आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दोपहर होते-होते फिर से पोर्टल में खराबी शुरू हो गई। स्टूडेंट्स का कहना है कि CBSE का यह बयान महज एक औपचारिकता थी, क्योंकि असल समस्या अब तक हल नहीं हुई है।
&
The portal for applying for scanned copies of Class XII answer books is now fully functional.
We thank students, parents, and schools for their patience and cooperation.#CBSE pic.twitter.com/zocBxgnzCr
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 22, 2026
;
इसके बाद अब स्टूडेंट्स CBSE से पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पोर्टल हैक हुआ है तो इसकी सूचना तुरंत दी जानी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए।
स्कैन कॉपी क्यों है जरूरी?
CBSE 12वीं के छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी का उपयोग रिजल्ट में सुधार (Revaluation) और चुनौती (Challenge) के लिए करते हैं। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक कम दिए गए हैं, तो वह स्कैन कॉपी देखकर आवेदन कर सकता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। इसके कारण यह प्रक्रिया बाधित हो गई है, जिससे स्टूडेंट्स को नुकसान हो रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, CBSE को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए और आवेदन की तारीख बढ़ानी चाहिए, ताकि स्टूडेंट्स को अपनी स्कैन कॉपी प्राप्त करने का पूरा मौका मिल सके।
फिलहाल, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स CBSE से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दबाव बन रहा है। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि CBSE इस पूरे मामले को कैसे संभालता है और क्या स्टूडेंट्स को उनकी स्कैन कॉपी समय पर मिल पाती है।
यह देशभर के हजारों स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा मामला है। CBSE की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस समस्या का जल्द समाधान करे और छात्रों को राहत पहुंचाए।
