धरती बनी तंदूर! हीटवेव की चपेट में आधा भारत, गर्मी ने तोड़े दशकों पुराने रिकॉर्ड
बलांगीर, सासाराम, वाराणसी में 47-48 डिग्री, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग भी लिस्ट में टॉप…
temperature ranking : के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारतीय हैं। यह बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा देश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की विकरालता को दर्शाता है। लाइव ग्लोबल तापमान रैंकिंग एजेंसी AQI के अनुसार, बलांगीर (ओडिशा), सासाराम (बिहार) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) दुनिया के तीन सबसे गर्म स्थानों में शामिल हैं, जहाँ तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच गया है। यह इस बात का सबूत है कि देश इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चपेट में है।
पिछले हफ्ते दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 99 भारतीय थे, और गुरुवार को फिर से 97 भारतीय शहरों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब के शहर इस रैंकिंग में टॉप पर रहे। इन आंकड़ों से साफ है कि पूरा उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत लू की मार झेल रहा है।
टॉप 50 सबसे गर्म शहर
AQI के लाइव डेटा के अनुसार, 22 मई दोपहर 2:49 बजे तक ये शहर दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे
- 1. बलांगीर, ओडिशा – 48°C (अत्यधिक गर्म)
- 2. सासाराम, बिहार – 48°C (अत्यधिक गर्म)
- 3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 4. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 5. महासमुंद, छत्तीसगढ़ – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 6. राजामहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 7. मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 8. मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 9. बक्सर, बिहार – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 10. सीतापुर, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 11. प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 12. जौनपुर, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 13. खम्मम, तेलंगाना – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 14. पीलीभीत, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 15. रुद्रपुर, उत्तराखंड – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 16. रायपुर, छत्तीसगढ़ – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 17. राउरकेला, ओडिशा – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 18. शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 19. दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 47°C (अत्यधिक गर्म)
- 20. बिजनौर, उत्तर प्रदेश – 47°C (अत्यधिक गर्म)
इसके अलावा चंद्रपुर (महाराष्ट्र), अकबरपुर (UP), मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मैनपुरी, फतेहपुर, अयोध्या, बांदा, अलीगढ़, बहराइच, और कई अन्य शहर 46 डिग्री या उससे अधिक तापमान के साथ शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक शहर इस लिस्ट में हैं, जो प्रदेश में भीषण लू की स्थिति को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा भी बुरी तरह प्रभावित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर और दुर्ग 47 डिग्री से अधिक तापमान के साथ टॉप 20 में शामिल हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, अमरावती और यवतमाल जैसे शहर भी लगातार अत्यधिक गर्मी झेल रहे हैं। इस में बिहार के सासाराम, बक्सर, सीवान, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बेतिया, मोतिहारी और अन्य शहर शामिल हैं।
ओडिशा के बलांगीर, राउरकेला, बारीपदा, झारसुगुड़ा, संबलपुर में पारा 45-47 डिग्री के बीच रहा। पश्चिम बंगाल के कुल्टी, आसनसोल, बांकुरा, दुर्गापुर, बेरहामपुर भी लिस्ट में शामिल हैं।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार की गर्मी को चिंताजनक बनाने वाली बात यह है कि रात के तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं आ रही है। कई शहरों में रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो रही हैं, जिससे शरीर को ठंडक पाने का मौका नहीं मिल पाता। इससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और सांस संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। यह असर मजदूरों, बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है।
लू के दायरे में आ रहे नए राज्य
जलवायु विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी की ये भीषण लहरें अब ज्यादा बार आ रही हैं और इनका दायरा लगातार बढ़ रहा है। पहले जहां राजस्थान जैसे पारंपरिक रूप से गर्म राज्य ही अधिक प्रभावित होते थे, अब ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शहर भी लगातार दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में टॉप पर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सूखी हवाओं, बादलों से रहित आसमान और मानसून की शुरुआत में देरी के कारण इस बार लू की तीव्रता और अवधि बढ़ गई है। आने वाले दिनों में और भी गंभीर हो सकती है।
कैसे बचें लू और गर्मी से
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता से अपील की है कि वे दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। खूब पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें और खुले में काम करने वाले मजदूरों को बार-बार विश्राम अवश्य लेना चाहिए। लू, डिहाइड्रेशन, बुखार या उल्टी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह साफ करती है कि भारत इस समय एक गंभीर जलवायु संकट का सामना कर रहा है। सरकार और प्रशासन को तत्काल राहत उपाय करने चाहिए, वहीं नागरिकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। पूरी लिस्ट से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
