भिलाई में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला, आरोपी युवक हिरासत में, तनाव का माहौल

Case of vandalism in temple in Bhilai

Case of vandalism in temple in Bhilai

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। यह मामला शहर के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, पार्षद के साथ पहुंचे थाने

घटना के बाद स्थानीय पार्षद और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

थाने में बढ़ने लगी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, बड़ी संख्या में लोग जामुल थाना पहुंचने लगे। थाना परिसर में भीड़ बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Youthwings