बीजेपी ने की नई पदाधिकारियों की नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
मनेंद्रगढ़ | भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से कुल 17 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और जिलाध्यक्ष चम्पा देवी की सहमति और अनुमोदन के बाद की गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

