Bilaspur Power Substation Fire News: बिजली सब स्टेशन धधका, इलाके में मची अफरा-तफरी
Bilaspur Power Substation Fire News: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोपका इलाके में स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। धुएं के गुबार दूर-दूर तक नजर आए, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संबंधित बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही है।
