मंत्री-सांसद नहीं पटा रहे बिजली बिल? इतनी सुविधाओं के बावजूद बिल बकाया को लेकर पूर्व सभापति प्रमोद दुबे का सीएम को पत्र…

पूर्व सभापति प्रमोद दुबे का सीएम को पत्र

पूर्व सभापति प्रमोद दुबे का सीएम को पत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए शासन स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

CSEB पर पड़ रहा आर्थिक भार

प्रमोद दुबे ने पत्र में कहा है कि बिजली बिल बकाया रहने के कारण छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यदि प्रभावशाली पदों पर बैठे लोग ही भुगतान नहीं करेंगे, तो इसका सीधा असर विभाग की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा।

मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों का किया उल्लेख

पूर्व सभापति ने अपने पत्र में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विजय शर्मा, टंकराम वर्मा, कुछ सांसदों, अन्य मंत्रीगण और आईएएस अधिकारियों का नाम लेते हुए सवाल उठाया है कि इतने उच्च वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलने के बावजूद बिजली बिल क्यों नहीं पटाया जा रहा है।

विशेष छूट पर उठाया सवाल

प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया है कि क्या मंत्रियों और अधिकारियों को बिजली बिल भुगतान में किसी तरह की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब आम जनता से समय पर टैक्स और बिल चुकाने की अपील की जाती है, तो जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भी नियमों का पालन करना चाहिए।

read more: 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 20 साल से नक्सली संगठन में थी सक्रिय

सुशासन के दावों पर कटाक्ष

पूर्व सभापति ने कहा कि मंत्री सुशासन पर भाषण देते हैं और जनता से टैक्स भरने की अपील करते हैं, लेकिन खुद बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का उदाहरण बताया।

रसीद सार्वजनिक करने की मांग

प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सभी मंत्री, सांसद और अधिकारी अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करें और उसकी रसीद सार्वजनिक करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता का भरोसा कायम हो।

Youthwings