रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में सैकड़ों सिलेंडर जब्त

Raipur। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर Gaurav Singh के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए।

 

जांच के दौरान Dharsiwa विकासखंड के सेजबहार स्थित कमल होटल में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं बाबूलाल चिकन सेंटर से भी घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के मामले में 3 सिलेंडर जब्त किए गए।

 

इसी तरह Abhanpur-नवापारा क्षेत्र में रवि ग्लास एंड प्लाइवुड में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम क्षमता के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 4 सिलेंडर जब्त किए गए।

 

जांच के दौरान Indane की कोरासी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में भी रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। टीम को 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडर कम मिले।

 

अनियमितता सामने आने के बाद एजेंसी के गोदाम में मौजूद कुल 355 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। इस मामले में एलपीजी वितरण और विनियमन आदेश 2000 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Youthwings