Bijli Bill Samadhan Yojana 2026: पुराने बिजली बिल से परेशान हैं तो जरूर जानें ये योजना, 30 सितंबर है आखिरी तारीख
Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 राहत का मौका लेकर आई है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल की मूल राशि में छूट के साथ सरचार्ज में भी राहत दी जा रही है। योजना की अवधि अब 30 सितंबर 2026 तक है।
Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 का उद्देश्य ऐसे उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के बोझ से राहत देना है, जो आर्थिक कारणों से लंबे समय से अपना बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें दोबारा नियमित बिजली बिल भुगतान व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
BPL उपभोक्ताओं को 75% तक छूट
Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 के तहत अलग-अलग श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं के लिए अलग राहत का प्रावधान है। BPL उपभोक्ताओं को बकाया मूल राशि में 75 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। वहीं घरेलू और कृषि श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं को बकाया मूल राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान बताया गया है।
इसके अलावा पात्र मामलों में सरचार्ज की 100 प्रतिशत तक माफी का प्रावधान है। हालांकि वास्तविक छूट उपभोक्ता की पात्रता और बकाया अवधि के अनुसार निर्धारित होगी।
सिर्फ 10% राशि जमा कर किस्तों में भुगतान
Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 की एक खास सुविधा यह है कि पात्र उपभोक्ता न्यूनतम 10 प्रतिशत राशि जमा कर शेष बकाया को निर्धारित अवधि में किस्तों के जरिए चुका सकते हैं।
इससे उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो एकमुश्त बड़ी रकम जमा करने की स्थिति में नहीं हैं। आवेदन और वास्तविक छूट की जानकारी संबंधित विद्युत कार्यालय या अधिकृत शिविर से प्राप्त की जा सकती है।
धमतरी में 4,652 पात्र हितग्राही चिन्हित
धमतरी जिले में योजना के तहत अब तक 4,652 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है। इनमें से 4,115 उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं, जबकि 537 उपभोक्ताओं को बकाया मुक्ति का लाभ दिया जा चुका है।
जिले में पात्र उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए शिविर और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विशाल परिवार को भी मिला Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 का लाभ
धमतरी निवासी बी.एस. विशाल का परिवार लंबे समय से बिजली बिल के बढ़ते बकाया से परेशान था। सीमित आय के कारण समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा था, जिससे बकाया राशि बढ़ती जा रही थी।
Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 की जानकारी मिलने के बाद उनके पुत्र डेनियल विशाल ने आवेदन किया। इसके बाद परिवार को बकाया मूल राशि में छूट, सरचार्ज माफी और शेष राशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा का लाभ मिला।
30 सितंबर 2026 तक है मौका
Bijli Bill Samadhan Yojana 2026 की अवधि पहले 30 जून 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। यानी पात्र उपभोक्ताओं के पास योजना का लाभ लेने के लिए अब सीमित समय बचा है।
बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अगर आपका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, तो योजना में अपनी पात्रता, मिलने वाली छूट और भुगतान की शर्तों की जानकारी समय रहते संबंधित बिजली कार्यालय या अधिकृत शिविर से जरूर लें।
