बिग बॉस 19 का नया ट्विस्ट: शो में ये इंटरनेशनल खिलाड़ी की होगी धमाकेदार एंट्री

बिग बॉस 19

बिग बॉस 19

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है, और इसके साथ ही शो को लेकर उत्सुकता भी चरम पर है। नए सीजन में किस-किस की एंट्री होगी, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब इस लिस्ट में एक बड़ा और चौंकाने वाला नाम जुड़ गया है – और वो हैं अमेरिका के दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन।

माइक टायसन बन सकते हैं शो के खास मेहमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक टायसन इस बार बिग बॉस के घर में गेस्ट बनकर आने वाले हैं। हालांकि वो प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि सिर्फ कुछ दिन (7 से 10 दिन) के लिए घर में रुकेंगे।

इस खबर को लेकर अब तक शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह सच होता है तो यह बिग बॉस के इतिहास में एक खास पल होगा।

कौन हैं माइक टायसन?

माइक टायसन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हैवीवेट बॉक्सरों में गिने जाते हैं। उन्हें “Iron Mike” और “Kid Dynamite” जैसे नामों से जाना गया। अपने करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और अपनी दमदार पंच से दुनिया भर में फेम हासिल किया।

24 अगस्त से होगा बिग बॉस 19 का आगाज़

शो का नया सीजन 24 अगस्त 2025 से टीवी पर प्रसारित होगा। इस बार भी कई लोकप्रिय टीवी सितारे और चर्चित चेहरे बिग बॉस के घर में नजर आने वाले हैं।

Youthwings