OTT Release: बिंज-वॉच का अलर्ट! सितंबर का तीसरा हफ्ता ओटीटी पर होगा सुपर स्पेशल

OTT Release: मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, जियो सिनेमा, सोनीलिव, एमएक्स प्लेयर और लायंसगेट प्ले जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर का कंटेंट आपके लिए तैयार है—क्राइम थ्रिलर, कोर्ट रूम ड्रामा, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस सब कुछ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं।

नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार रिलीज

  • द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (18 सितंबर) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को बॉलीवुड की असली और कच्ची दुनिया से रूबरू कराएगी। इसमें मोना सिंह, बॉबी देओल, राघव जुयाल सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
  • नेक्स्ट जेन शेफ (17 सितंबर) दुनिया के बेहतरीन 21 युवा शेफ अमेरिका के प्रतिष्ठित कुकिंग इंस्टीट्यूट में मुकाबला करते दिखेंगे।
  • ब्लैक रैबिट (18 सितंबर) न्यूयॉर्क के एक क्लब मालिक की कहानी जो अपने अराजक भाई के कारण खतरनाक साज़िश में फंस जाता है।
  • हॉन्टेड होटल (19 सितंबर) दो बच्चों की सिंगल मदर अपने बिछड़े भाई (जो अब एक भूत है) के साथ भूतिया होटल चलाने की कोशिश करती है।
  • शी सेड मेबी (19 सितंबर) एक महिला की जर्मनी और तुर्की की जड़ों के बीच फंसी रोमांटिक कॉमेडी।
  • प्लेटोनिक – ब्लू मून होटल (18 सितंबर) रहस्यमय एजेंडे वाले अजनबी के आने से होटल में अराजकता और रोमांस का माहौल।
  • बिलियनेयर्स बंकर (19 सितंबर) वैश्विक संकट में फंसे अरबपतियों के बीच पुराना झगड़ा फिर से भड़क उठता है।
  • मैचरूम – द ग्रेटेस्ट शोमेन (17 सितंबर) पिता-पुत्र की जोड़ी बैरी और एडी हर्न अपनी स्पोर्ट्स प्रमोशन कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करते हैं।
  • सेम डे विद समवन (18 सितंबर) टाइम लूप में फंसी एक क्यूरेटर को अपने सबसे बुरे दिन से बाहर निकलने का रास्ता खोजना है।
  • 1670 सीजन 2 (17 सितंबर) पोलिश कॉमेडी शो का नया सीजन, जहां एक अजीबोगरीब रईस अपने परिवार की ताकत बनाए रखने की जद्दोजहद करता है।

जियो हॉटस्टार पर नई पेशकश

  • द ट्रायल 2 (19 सितंबर) काजोल फिर से वकील नोयोनिका सेनगुप्ता बनकर लौट रही हैं। इस बार राजनीति और पुराने घोटाले से उनकी शादी और करियर दोनों खतरे में पड़ जाते हैं।
  • सिनर्स (18 सितंबर) माइकल बी. जॉर्डन की निर्देशित हॉरर फिल्म, जिसमें दो जुड़वां भाई अपने अपराधी अतीत से भागने की कोशिश करते हैं।
  • पुलिस पुलिस (19 सितंबर) तमिल वेब सीरीज, जिसमें बिग बॉस तमिल फेम सत्या अहम किरदार में दिखेंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो की रिलीज़

  • जनरेशन V सीजन 2 (17 सितंबर) पहले सीजन की खून-खराबे वाली घटनाओं के बाद कैंपस में नए संघर्ष और द बॉयज यूनिवर्स के परिचित चेहरे।
  • बेलेन (18 सितंबर) जूलियट की सच्ची कहानी पर आधारित भावुक फिल्म।

अन्य प्लेटफॉर्म्स

  • द सर्फर (लायंसगेट प्ले, 19 सितंबर) निकोलस केज की ऑस्ट्रेलियाई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म।
  • हाउस मेट्स (जी5, 19 सितंबर) नवविवाहित जोड़े की कहानी, जो नए घर में अलौकिक रहस्यों का सामना करते हैं।
  • इंद्र (सन नेक्स्ट, 19 सितंबर) तमिल संस्कृति पर आधारित आधुनिक थ्रिलर, जो प्राचीन देवता इंद्र की कथाओं से प्रेरित है।

इस हफ्ते ओटीटी पर हर तरह का मसाला है—हॉरर, रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी। अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन तैयार रखें और पूरे हफ्ते का मनोरंजन बिना रुके एंजॉय करें।

Youthwings