वित्त विभाग के कई अधिकारियों का किया तबादला, देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
वित्त विभाग
रायपुर: वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इन आदेशों में संयुक्त संचालक, उप संचालक और वरिष्ठ लेखाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश:
पूजा शुक्ला को संयुक्त संचालक वित्त ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर से स्थानांतरित कर संयुक्त संचालक संचानालय स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं संजीवनी बाल श्रवण योजना, एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर नियुक्त किया गया है।
ज्योति ठाकुर को संयुक्त संचालक वित्त संचालनालय छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा नवा रायपुर अटल नगर से वित्त अधिकारी, राज्य परियोजना कार्यालय राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूस, रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
धीरज नशीने संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड, रायपुर से संयुक्त संचालक वित्त ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छत्तीसगढ़ रायपुर पदस्थ किए गए हैं।
लक्ष्मीनारायण पटेल वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग से उप संचालक वित्त आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो छत्तीसगढ़ के पद पर स्थानांतरित हुए हैं।
दीपक कुमार पांडेय उप संचालक वित्त छग राज्य कृषि विपणन बोर्ड रायपुर से उप संचालक वित्त भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण रायपुर पदस्थ किए गए हैं।
बालेन्दु शेखर मिश्र वरिष्ठ लेखाधिकारी लोक लेखा समिति मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर से वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर परिक्षेत्र नियुक्त हुए हैं।
श्रुति गोयल उप संचालक वित्त, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रायपुर से उप मुख्य लेखाधिकारी राज्य विपणन संघ लिमिटेड रायपुर पद पर स्थानांतरित की गई हैं।
शिवाकांत आवड़े लेखाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नवा रायपुर से सहायक संचालक वित्त, विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर तथा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का वित्तीय कार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
