छत्तीसगढ़ में डीएसपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और सहायक सेनानियों के स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है, जिसमें चार दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

सीएम की सहमति से जारी हुआ आदेश

बुधवार शाम गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति से 45 डीएसपी, 7 सहायक सेनानी और अन्य विभागों में तैनात करीब एक दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में अधिकांश अफसर मैदानी जिलों में पदस्थ थे।

सरगुजा और बस्तर में असर, मैदानी जिले अधिक प्रभावित

तबादला सूची से सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग के अफसरों पर पड़ा है, जबकि बस्तर क्षेत्र से केवल एक-दो अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे प्रमुख मैदानी जिलों के डीएसपी इन तबादलों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

 

 

 

Youthwings