Chhattisgarh Morning News: रायपुर में विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में शामिल होंगे CM साय, आज होगी अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा, राजधानी में कई कार्यक्रम
Chhattisgarh Morning News
रायपुर। Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन” में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 4 बजे संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राम्हण सभा भवन पहुँचेंगे और सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे।
अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा आज
व्यापमं द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में कनिष्ठ प्रबंधक, उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, आईटी विशेषज्ञ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को फोटोयुक्त मूल आईडी साथ लानी होगी, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
बीजेपी का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, नमो पार्क का विकास और शैक्षणिक संस्थानों में प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और दुर्ग का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश कम होने की संभावना जताई है। वहीं रायपुर में आज बादलों की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
रायपुर में आज के कार्यक्रम
-
सदाबहार नगमें : शाम 6 बजे बीट्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रजबंधा मैदान स्थित मायाराम सुरजन हॉल में कार्यक्रम।
-
सामूहिक पारणा व वात्सल्य भोज : सुबह 9 बजे दिगम्बर जैन मंदिर, मालवीय रोड।
-
स्वास्थ्य जांच शिविर : सुबह 10 बजे से सिंधी काउंसिल द्वारा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में।
-
वर्कशॉप : सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ऑल इंडिया आइडियल टीचर एसोसिएशन का आयोजन अल फलाह टॉवर, बैरन बाजार।
-
फोटोग्राफी प्रदर्शनी : दोपहर 3 बजे रायपुर प्रेस क्लब के सेंट्रल हॉल में।
-
वंश गुरुगद्दी स्थापना दिवस : सुबह 10 बजे से प्रकाश कुंज, कटोरातालाब में सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन द्वारा।
