दो रिटायर्ड IPS अधिकारियों की OSD पद पर संविदा नियुक्ति

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने दो सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों को संविदा आधार पर नियुक्ति दी है। ये दोनों अधिकारी बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी हैं, जिन्हें पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है। इनकी नियुक्ति एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक रहेगी, जो भी पहले हो। संविदा सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

 

Youthwings