Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025, जानिए कब से शुरू होगा श्राद्ध, देखें तिथियों और शुभ समय की पूरी लिस्ट

Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। यह 15 दिनों की अवधि होती है जब लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान हमारे पितृ धरती पर आते हैं और यदि श्रद्धा भाव से तर्पण किया जाए तो उनकी कृपा मिलती है और पितृ दोष भी दूर हो जाता है।

इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा श्राद्ध से होगी और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। खास बात यह है कि इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत और अंत दोनों ग्रहण के समय होंगे।

महालया अमावस्या का महत्व

पितृ पक्ष का सबसे महत्वपूर्ण दिन महालया अमावस्या होती है। इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है और यह नवरात्रि की शुरुआत का भी संकेत देता है।

पितृ पक्ष 2025 श्राद्ध तिथियां और शुभ मुहूर्त

  • 7 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध
    11:54 AM – 12:44 PM
    12:44 PM – 01:34 PM
    01:34 PM – 04:05 PM

  • 8 सितंबर – प्रतिपदा श्राद्ध
    11:53 AM – 12:44 PM
    12:44 PM – 01:34 PM
    01:34 PM – 04:04 PM

  • 9 सितंबर – द्वितीया श्राद्ध
    11:53 AM – 12:43 PM
    12:43 PM – 01:33 PM
    01:33 PM – 04:03 PM

  • 10 सितंबर – तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध
    11:53 AM – 12:43 PM
    12:43 PM – 01:33 PM
    01:33 PM – 04:02 PM

  • 11 सितंबर – पंचमी श्राद्ध
    11:53 AM – 12:43 PM
    12:42 PM – 01:32 PM
    01:32 PM – 04:02 PM

  • 12 सितंबर – षष्ठी श्राद्ध
    11:53 AM – 12:42 PM
    12:42 PM – 01:32 PM
    01:32 PM – 04:02 PM

  • 13 सितंबर – सप्तमी श्राद्ध
    11:53 AM – 12:42 PM
    12:42 PM – 01:31 PM
    01:31 PM – 04:00 PM

  • 14 सितंबर – अष्टमी श्राद्ध
    11:52 AM – 12:42 PM
    12:41 PM – 01:31 PM
    01:31 PM – 03:59 PM

  • 15 सितंबर – नवमी श्राद्ध
    11:52 AM – 12:41 PM
    12:41 PM – 01:30 PM
    01:30 PM – 03:58 PM

  • 16 सितंबर – दशमी श्राद्ध
    11:51 AM – 12:41 PM
    12:41 PM – 01:30 PM
    01:30 PM – 03:57 PM

  • 17 सितंबर – एकादशी श्राद्ध
    11:51 AM – 12:41 PM
    12:41 PM – 01:30 PM
    01:30 PM – 03:56 PM

  • 18 सितंबर – द्वादशी श्राद्ध
    11:51 AM – 12:41 PM
    12:39 PM – 01:28 PM
    01:28 PM – 03:55 PM

  • 19 सितंबर – त्रयोदशी श्राद्ध
    11:51 AM – 12:39 PM
    12:39 PM – 01:28 PM
    01:28 PM – 03:55 PM

  • 20 सितंबर – चतुर्दशी श्राद्ध
    11:50 AM – 12:39 PM
    12:39 PM – 01:27 PM
    01:27 PM – 03:54 PM

  • 21 सितंबर – सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध
    11:51 AM – 12:38 PM
    12:38 PM – 01:27 PM
    01:27 PM – 03:53 PM

Youthwings