प्रधानमंत्री का 103 मिनट का संबोधन : 15,000 कैश, GST और सुदर्शन चक्र समेत किए 4 बड़े ऐलान…

प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 103 मिनट के लंबे भाषण में भारत के भविष्य की नींव रखने वाले कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उनका संबोधन तकनीक, रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा। इस दौरान उन्होंने “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” से लेकर “सुदर्शन चक्र मिशन” जैसे कई नए और महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की शुरुआत का ऐलान किया।

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के 4 प्रमुख ऐलान:

  1. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
    पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना का लक्ष्य 3.5 करोड़ युवाओं तक पहुंचना है।

  2. हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन
    देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने और अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण के लिए यह नया मिशन लॉन्च किया गया है।

  3. सुदर्शन चक्र मिशन
    यह अत्याधुनिक, स्वदेशी और प्रिसिजन-आधारित रक्षा प्रणाली होगी, जो दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल अटैक को न केवल रोकेगी बल्कि जवाबी कार्रवाई भी करेगी।

  4. GST रिफॉर्म
    पीएम मोदी ने नई पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है, जिसे दिवाली तक लागू किया जाएगा। इससे व्यापारियों को दोहरे लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह प्रमुख बातें भी दोहराईं:

  • एक देश, एक संविधान
    उन्होंने धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन को दोहराया और इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

  • ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा
    प्रधानमंत्री ने सीमापार आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए न्यूक्लियर ब्लैकमेल को न झेलने की बात कही।

  • सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार
    भारत अब मौजूदा स्वरूप में सिंधु जल समझौते को स्वीकार नहीं करेगा और जल संसाधनों पर अपने अधिकार को सुनिश्चित करेगा।

  • मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर
    इस वर्ष के अंत तक भारत में ही सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन शुरू किया जाएगा, जिससे देश आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाएगा।

  • हाईटेक डिफेंस कवच मिशन
    2035 तक सभी रणनीतिक ठिकानों को आधुनिक तकनीक से सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • ग्रीन एनर्जी पर जोर
    भारत 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन को 10 गुना तक बढ़ाएगा। साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन में भारी निवेश किया जाएगा।

  • नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी मिशन
    3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 2 करोड़ महिलाएं लखपति बन चुकी हैं।

Youthwings