Parliament Monsoon Session 2025: 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर होगी चर्चा, ऑपरेशन सिंदूर पर तीन दिन चली बहस

Parliament Monsoon Session 2025

Parliament Monsoon Session 2025

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मानसून सत्र 2025 का आज 9वां दिन है। इस दौरान विपक्ष सरकार पर जोरदार हमला बोलेगा और बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले को सदन में उठाएगा। विपक्ष पहले से ही मांग कर रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बाद बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का मुद्दा सदन में लाया जाए।

21 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

संसद का यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 18 बैठकें होंगी। सरकार 15 से अधिक विधेयक सदन में पेश करने की योजना बना रही है। इनमें से 8 नए विधेयक होंगे, जबकि 7 पुराने लंबित विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
मुख्य विधेयकों में शामिल हैं:

  • मणिपुर जीएसटी संशोधन विधेयक 2025

  • आयकर विधेयक 2025

  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक (नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल)
    ध्यान देने योग्य है कि 13 और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में गूंज

मानसून सत्र के 7वें दिन सोमवार से ही ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू हो गई थी।

  • लोकसभा में बहस सोमवार को शुरू हुई और मंगलवार को भी जारी रही।

  • राज्यसभा में मंगलवार (29 जुलाई) को दोपहर 2 बजे बहस की शुरुआत हुई, जो रात 10 बजे तक चली।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में करीब 1 घंटा 40 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं।”
    इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी कि अगर दम है तो वह सदन में आकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दें।

अमित शाह का जवाब और विपक्ष का हंगामा

30 जुलाई को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डेढ़ घंटे का भाषण दिया। उन्होंने शाम 7 बजे चर्चा की शुरुआत करते हुए विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। शाह ने कहा – “विपक्ष पूछ रहा है कि पीएम कहां हैं? वे ऑफिस में हैं, ज्यादा सुनने का शौक नहीं है। मेरे से निपट रहा हूं, उन्हें क्यों बुला रहे हो।”
इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा जवाब देते हुए कहा – “प्रधानमंत्री दिल्ली में रहकर भी सदन में नहीं आ रहे, यह सदन और उसके सदस्यों का अपमान है। ऐसा करना ठीक नहीं।”

Youthwings