नेपाल में सैलाब के बीच MP सरकार का इमरजेंसी एक्शन! संकट में फंसे अपनों की मदद के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

भोपाल। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। नेपाल यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और जरूरी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस कदम की जानकारी साझा करते हुए प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

संकट में तुरंत इन नंबरों पर करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में फंसे नागरिक या मध्य प्रदेश में मौजूद उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता और सूचना के लिए इन माध्यमों से कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ सकते हैं:

फोन हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005

व्हाट्सएप नंबर (WhatsApp): 9818963273

ई-मेल (Email): recp1mpbhawan@mp.gov.in

‘सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार’- सीएम मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। नई दिल्ली में स्थापित यह कंट्रोल रूम नेपाल में मौजूद स्थानीय अधिकारियों और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखेगा, ताकि प्रभावित मध्य प्रदेशवासियों को सुरक्षित निकालने और हर संभव सहायता पहुंचाने का कार्य निर्बाध रूप से किया जा सके।

Youthwings