Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
Raksha Bandhan Special Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल..
Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। रेलवे ने 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग-रायगढ़ के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन सुबह 10:30 बजे दुर्ग से चलेगी और शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। लेकिन आपके स्टेशन पर ट्रेन कितने बजे पहुंचेगी? पूरी टाइमिंग और सभी स्टॉपेज जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा
रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह स्पेशल ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी। ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
ट्रेन में होंगे 10 ICF कोच
रक्षाबंधन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 SLRD कोच शामिल होंगे। त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Raksha Bandhan Special Train: दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।
दुर्ग से रायगढ़ तक प्रमुख स्टॉपेज और समय
- भिलाई नगर — 10:37 बजे
- भिलाई पावर हाउस — 10:43 बजे
- भिलाई — 10:51 बजे
- देवबलोदा चरोदा — 10:56 बजे
- कुम्हारी — 11:04 बजे
- सरोना — 11:11 बजे
- सरस्वती नगर — 11:17 बजे
- रायपुर — 11:25 बजे
- डब्ल्यूआरएस — 11:35 बजे
- उरकुरा — 11:53 बजे
- मांढर — 12:01 बजे
- सिलियारी — 12:11 बजे
- बैकुंठ — 12:20 बजे
- तिल्दा-नेवरा — 12:26 बजे
- हथबंद — 12:36 बजे
- भाटापारा — 12:50 बजे
- निपानिया — 13:18 बजे
- दागोरी — 13:28 बजे
- बिल्हा — 13:38 बजे
- चक्करभाटा — 14:11 बजे
- दाधापारा — 14:20 बजे
- बिलासपुर — 14:45 बजे
- गतौरा — 15:05 बजे
- जयरामनगर — 15:13 बजे
- अकलतरा — 15:27 बजे
- जांजगीर-नैला — 15:44 बजे
- चांपा — 15:55 बजे
- सारागांव-देवरी — 16:06 बजे
- बुढार — 16:13 बजे
- सक्ती — 16:59 बजे
- जारडीह — 17:09 बजे
- खरसिया — 17:16 बजे
- रॉबर्टसन — 17:25 बजे
- भूपदेवपुर — 18:04 बजे
- किरोड़ीमल नगर — 18:13 बजे
- रायगढ़ — 19:00 बजे
त्योहार में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और भाई-बहनों से मिलने के लिए रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में दुर्ग से रायगढ़ के बीच अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन का संचालन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
खासकर रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।
