प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पहुंचे महाकाल के दर; भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में आज जाने-माने कवि और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे। उन्होंने तड़के आयोजित होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भस्म आरती में हुए शामिल, भक्तिमय हुआ माहौल

प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कुमार विश्वास ने भगवान महाकाल के समक्ष मत्था टेका और देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

दर्शन और पूजन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी ने कुमार विश्वास का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास इससे पहले भी कई अवसरों पर उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करते रहे हैं और मंचों से भी महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते आए हैं।

Youthwings