राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में डूबी कार, 10 के शव बरामद, 1 की बचायी गयी जान

राजगढ़। जिले के सारंगपुर ब्लॉक अंतर्गत पढ़ाना के पास झिरी नाले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफानते नाले को पार करने के दौरान एक ईको कार बह गई। हादसे के समय कार में परमार परिवार के 11 लोग सवार थे, जो सतवास से कडलावद जा रहे थे। वहीं रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि हादसे के वक्त ही 1 व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

उफनते नाले में उतारी इको कार, देखते ही देखते पानी में बही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाले में पानी का बहाव तेज था। इसके बावजूद चालक ने कार पानी में उतार दी और कार देखते ही देखते पानी में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, टीआई और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

Youthwings