FSSAI का बड़ा एक्शन! रेड बुल-स्टिंग समेत कई एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को भेजा नोटिस, बोला- ‘एनर्जी बढ़ाने के दावे भ्रामक’

FSSAI notice energy drinks brands 2026

भारत में ‘एनर्जी ड्रिंक’ की कोई कैटेगरी नहीं, 14 कंपनियों को भेजा गया नोटिस, बिक्री पर नहीं लगी रोक

 

 

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने Red Bull, Sting समेत कई पेय ब्रांड्स को ‘एनर्जी ड्रिंक’ बताकर भ्रामक दावे करने पर नोटिस भेजा है। FSSAI के अनुसार, भारत में ‘एनर्जी ड्रिंक’ नाम की कोई कैटेगरी नहीं है और एनर्जी बढ़ाने के दावे भ्रामक हैं।

 

FSSAI ने 14 कंपनियों को भेजा नोटिस

FSSAI ने भ्रामक दावों पर 14 फूड कंपनियों को नोटिस भेजा है, जिनमें 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड शामिल हैं। इसकी वजह यह है कि कुछ प्रोडक्ट्स पर ऐसे दावे किए गए हैं जो नियमों के अनुसार मंजूर नहीं हैं।

 

प्राधिकरण का कहना है कि फूड कैटेगरी सिस्टम केवल फूड प्रोडक्ट्स की कैटेगरी तय करने के लिए है। इसका इस्तेमाल किसी प्रोडक्ट का नाम रखने या लेबल पर विशेष दावा करने के लिए नहीं किया जा सकता।

 

क्या बिक्री पर लगी है रोक?

इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि इन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। FSSAI ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल भ्रामक लेबलिंग और दावों को लेकर है, न कि उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के रूप में। कंपनियों को अपने लेबल और विज्ञापनों में किए गए दावों को सही करने का मौका दिया गया है।

 

क्यों उठाया गया यह कदम?

FSSAI ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियां अपने उत्पादों को ‘एनर्जी बूस्टर’ या ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में मार्केट कर रही थीं, जबकि भारतीय खाद्य नियमों में ऐसी कोई श्रेणी मौजूद नहीं है। प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह के दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।

 

 

Read more- 

New Flight Delhi-Raipur-Delhi: दिल्ली-रायपुर के बीच इंडिगो की नई उड़ान, 26 अक्टूबर से होगी शुरू

 

 

 

Youthwings