वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
सरल, संवेदनशील और समर्पित पत्रकार सुखनंदन बंजारे को अंतिम विदाई आज सुबह 11 बजे, मोवा स्थित निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। अपने सरल स्वभाव, संवेदनशील व्यक्तित्व और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले सुखनंदन बंजारे ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 11:00 बजे मोवा स्थित निवास से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
