धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज चलाएगा प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान

Sahu Samaj conversion awareness campaign

रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में छह घंटे चली मैराथन बैठक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता रहे शामिल, धर्मांतरित लोगों का सर्वे करने का फैसला

 

 

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में करीब छह घंटे तक मैराथन बैठक चली । बैठक में समाज के पदाधिकारियों के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, भाजपा विधायक मोतीलाल साहू, कांग्रेस विधायक संदीप साहू सहित समाज के कई वरिष्ठजन मौजूद रहे ।

 

क्या है अभियान का उद्देश्य?

बैठक में धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक करने और धर्मांतरण रोकने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू ने बताया कि अभियान के तहत समाज के पदाधिकारी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे । इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो गांव-गांव और एक-एक परिवार तक पहुंचकर समाज के लोगों से संवाद करेंगी और जागरूकता फैलाएंगी ।

 

धर्मांतरित लोगों का होगा सर्वे

अभियान के तहत धर्मांतरित लोगों का सर्वे करने का भी निर्णय लिया गया है। समाज धर्मांतरित लोगों को समाज में वापस लाने की दिशा में भी काम करेगा । इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी ।

 

उप मुख्यमंत्री का बयान

बैठक में शामिल उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के साथ ही समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि साहू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है ।

 

 

Read more- 

धर्मांतरण के आरोप पर बवाल: आदिवासी परिवार को गांव से निकाला, मौके पर भारी पुलिस बल

Youthwings